
जयपुर । राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के अधिस्वीकृत पत्रकारों के बच्चों के प्री मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार अधिसूचना को मंजूरी प्रदान की गई है। पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के तहत उच्च शिक्षा संस्थानों में अध्ययनरत अधिकृत पत्रकारों के बच्चों को स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसमें हॉस्टलर को 4000 से ₹13500 तक, डे स्कॉलर्स को 2500 से ₹ 7000 देने का प्रावधान किया गया है। पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना को 4 वर्गों में बांटा गया है विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज डिग्री जिनमें डिप्लोमा सर्टिफिकेट मिलता हो अध्ययनरत होस्टलर्स को ₹9500 डे स्कॉलर स्कोर साडे ₹6000 की स्कॉलरशिप मिलेगी , वही दसवीं कक्षा के बाद किए जाने वाले विभिन्न डिग्री कोर्सेज हेतु होस्टलर्स को ₹4000 डे हॉस्टलर को2500₹ छात्रवृत्ति तथा अन्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर कोर्सेज कर रहे हो प्लस को ₹6000 दे इस कॉलेज के लिए ₹3000 की स्कॉलरशिप का प्रावधान किया गया है कक्षा 6 से 10 वीं में पढ़ने वाले बच्चों को मिलेगी स्कॉलरशिप इसमें अधिकतम 10 महीने तक ₹1000 प्रतिमाह प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप दिए जाने का प्रावधान है बजट 2022 23:00 पर समाज को जागरूक करने में पत्रकारों की महती भूमिका को ध्यान में रखते हुए उन्हें सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में पत्रकारों के बच्चों हेतु स्कॉलरशिप की घोषणा की थी, क्रियान्वित ही में राजस्थान पत्रकार एवं साहित्यकार कल्याण कोष से स्कॉलरशिप हेतु स्वीकृति दी है।















































