अधिस्वीकृत पत्रकारों को लैपटॉप देने की मांग

0
67
- Advertisement -

जयपुर । राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत में अपने बजट घोषणा पत्र में राजस्थान के अधिस्वीकृत पत्रकारों को लैपटॉप देने की घोषणा की थी लेकिन अधिकारियों ने अब तक इस पर काम नहीं किया है। जबकि कुछ दिनों बाद राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पूर्व आचार संहिता लग सकती है ऐसे में मुख्यमंत्री की यह घोषणा अधूरी रह सकती है इसलिए राजस्थान के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन शॉप कर हर स्वीकृत पत्रकारों को शीघ्र लैपटॉप दिलाने की मांग की है।

अधिस्वीकृत पत्रकारों हेतु लैपटॉप देने की बजट घोषणा पर अमल हेतु पत्रकार संगठन ‘सतपक्ष पत्रकार मंच’ की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ज्ञापन भेजा गया है। ज्ञापन में मुख्यमंत्री को उनकी बजट घोषणा का स्मरण कराते हुए अनुरोध किया गया है कि वो प्रदेश मे चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले तक पत्रकारों को लैपटॉप वितरण की अपनी बजट घोषणा की अनुपालना हेतु आवश्यक जरूरी आदेश जारी करें, ताकि प्रदेश के पत्रकार उनकी इस घोषणा से लाभांवित हो सकें। सतपक्ष पत्रकार मंच के अध्यक्ष अनिल यादव के बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा इस मामले में त्वरित कार्यवाही के आदेश देना बेहद जरूरी है,अन्यथा चुनाव आचार संहिता के कारण इस बजट घोषणा के अटकने का ख़तरा पैदा हो सकता है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here