लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सागवाडा व डूंगरपुर। (प्रवेश जैन)- डूंगरपुर जिले के सागवाडा में जमीनी विवाद के मामले में पैरवी करने पर विपक्षी पार्टी द्वारा अधिवक्ता के घर में घुसकर जानलेवा हमले व धमकी देने के मामले में आज सागवाडा व डूंगरपुर कोर्ट में अधिवक्ताओं ने अपने कार्य का बहिष्कार किया । वही इस दौरान अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है ।
बॉडी- डूंगरपुर बार एसोसियेशन के अध्यक्ष सिद्धार्थ मेहता ने बताया की कल सागवाडा कोर्ट के अधिवक्ता मयंक दोशी जमीनी विवाद के एक मामले की पैरवी कर रहे है । इधर इसी चलते विपक्षी पार्टी के लोगो ने कल अधिवक्ता मयंक दोशी के घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की थी वही तोड़फोड़ करने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी थी ।इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस से भी आरोपियों ने हाथापाई की थी | पुलिस घटना के बाद आरोपियों को पकड के थाने ले गई थी वही पीड़ित अधिवक्ता ने पुलिस को रिपोर्ट भी दी थी लेकिन पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया था । घटना के विरोध में आज डूंगरपुर कोर्ट और सागवाडा कोर्ट के अधिवक्ताओं ने अपने कार्य का बहिष्कार किया है | वही घटना के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन भी किया । इस मौके पर अधिवक्ताओ ने डूंगरपुर कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौपकर आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है ।
