- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
— विहिप ने सौंपा रेनवाल एसडीएम को ज्ञापन
किशनगढ़ रेनवाल। ( नवीन कुमावत)। राज्य सरकार द्वारा अधिकृत मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने की मांग को लेकर शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद रेनवाल प्रखंड एवं समस्त हिंदू समाज ने एसडीएम रेनवाल सुनीता मीणा को महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान ज्ञापन देने वालों में लक्ष्मीकांत तोतला भाजपा मंडल अध्यक्ष, विशाल धुवारिया बजरंग दल सहसंयोजक, दुर्गेश रणवा सहसंयोजक बजरंग दल, भंवरसिंह लखावत विधि प्रमुख विश्व हिंदू परिषद, गजानंद सोनी कोषाध्यक्ष विहिप, भंवरलाल घोडेला, राजेश रावत, सीताराम बासनीवाल, पियूष, सुखदेव कुमावत, संजय कुमावत, मुकेश कुमावत, विकास ताकर, अशोक माचीवाल, तुलसीराम कुमावत सहित अन्य हिंदू समाज के लोग मौजूद थे।
- Advertisement -
















































