Home rajasthan अतिरिक्त जिला कलेक्टर सत्यनारायण आमेटा हाडोती गौरव सम्मान से सम्मानित

अतिरिक्त जिला कलेक्टर सत्यनारायण आमेटा हाडोती गौरव सम्मान से सम्मानित

0

झालावाड़ सुनेल । ( लक्ष्मण सिंह नागर संवाददाता) झालावाड़ जिले के अतिरिक्त जिला कलेक्टर सत्यनारायण आमेटा को हाडोती गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है। अतिरिक्त कलेक्टर को यह सम्मान न्यू कोटा इंटरनेशनल सोसाइटी की ओर से झालावाड़ में एक समारोह में दिया गया । बताया जा रहा है कि अतिरिक्त जिला कलेक्टर को आम जनता त्वरित राहत देने और सरकारी कार्य को समय पर पूरा करने एंव आम लोगों की आवाज सुनकर गरीबों को राहत देने पर उन्हें सम्मानित किया गया। सम्मानित होने पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर को कर्मचारियों अधिकारियों और मित्र मंडली के लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version