टोक (कजोड़ गुर्जर संवाददाता )देवली नगर पालिका के पार्षद दुर्गेश नंदन साहू पर युवक ने हमला कर दिया, जिससे पार्षद गंभीर रूप से घायल हो गया। चंदन साहू को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां पार्षद का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की अस्पताल पहुंची और पार्षद से हमला करने वाले युवक के बारे में जानकारी ली । पार्षद ने बताया कि एक सिरफिरे युवक ने हमला किया है। आरोपी युवक में पूर्व में भी उन पर हमला किया था, जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन युवक पर कार्रवाई नहीं होने से, उसने एक बार फिर से हमला किया है। पुलिस शीघ्र गिरफ्तार कर उसे सजा दिलाए।
,
