अज्ञात वाहन की टक्कर से मां बेटी की हुई मौत

0
128
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

कठूमर।( इकलेश शर्मा) कठूमर कस्बा निवासी 36 वर्षीय सुमन देवी पत्नी महेश चंद खटीक अपने पीहर बसेठ से स्कूटी पर अपने घर लौट रही थी कि बसेठ से निकलते ही मोड़ से आगे अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गई। ग्रामीणों द्वारा 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई, मौके पर पहुंची एंबुलेंस में ग्रामीणों की सहायता से दोनों जनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा सुमन देवी को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं 14 वर्षीय हर्षिता की गंभीर हालत होने पर अलवर रैफर कर दिया गया जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर बहतुकला थाना अधिकारी धीरेंद्र सिंह गुर्जर, एएसआई पंचूराम अस्पताल पहुंचे शव को मोर्चरी में रखवा दिया। कस्बे में दुर्घटना की सूचना मिलने पर कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here