अजित पवार बने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम छगन भुजबल को भी मौका

0
104
- Advertisement -

मुंबई । महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा बदलाव हुआ है शिवसेना के बाद एनसीसी के अजीत पवार उपमुख्यमंत्री बनाए गए। पवार ने राजभवन में उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसका सबसे बड़ा कारण एनसीपी प्रमुख शरद पवार की हठधर्मिता रही । जिन्होंने अजीत पवार को दरकिनार करते हुए अपनी बेटी को एनसीपी का अध्यक्ष घोषित किया ,इसी के चलते अब अजित पवार के पास इसके अलावा कोई रास्ता नहीं बचता था।

उन्होंने भाजपा और शिवसेना से हाथ मिलाते हुए सत्ता में भागीदारी निभाने का निर्णय किया और आज महाराष्ट्र राजभवन में अपने समर्थक विधायकों के साथ उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और विधायक मौजूद रहे।

अपने मंत्रिमंडल में एनसीपी के वरिष्ठ विधायक छगन भुजबल , दिलीप वलसे पाटील, हसन मुशरीफ, , धनंजय मुंडे , आदिति तत्कारे, संजय बाबू बनसोडे ,ने भी मंत्री पद की शपथ ली। महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने सब को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here