
पादूकलां। (नागौर) (राकेश शर्मा संवाददाता ) समीपवर्तीग्राम पंचायत बिखरनियाकलां के ग्राम ईटावडा लाड़खानी में मेवड़ा रोड़ पर स्थित अच्छीनाथजी महाराज स्थान पर ट्यूबवेल का भूमि पूजन का कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सरपंच प्रतिनिधि भीयाराम लोमरोड़ ने बताया कि स्थानीय विधायक के अनुशंसा पर जलदाय विभाग द्वारा नलकूप का अच्छीनाथजी मंदिर के महंत पीर योगी लक्ष्मणनाथजी महाराज सरपंच प्रतिनिधि भीयाराम लोमरोड़ नेसाधु संतों की सानिध्य में विद्वान पंडितो द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ पुजा अर्चना कर भूमि पूजन कर नलकूप खुदाई कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि भीयाराम लोमरोड़ ने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि पानी को व्यर्थ नहीं बहा कर उपयोग किया जाए। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पानी का होना जरूरी है।

लोमरोड़ ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर ट्यूबवेल खुदाई करवा दी जाएगी।के ओर भी कई गांव व ढाणियां में जहां पानी की समस्याएं आ रही है वहां समाधान किया जा रहा है। इस अवसर पीर योगी लक्ष्मणनाथजी महाराज ,सरपंच प्रतिनिधि भीयाराम लोमरोड ,उपसरपंच महावीरसिंह,गोपाल फोजी गोरधनसिंह, प्रमोद ,रामदेव लोरा,ओमप्रकाश, धरमाराम चोकीदार,धुलाराम प्रज़ापत,महेन्द्र लोमरोड,सिकन्दर खाँ,लिखमाराम,पिंटू प्रजापत,रामस्वरूप राईका,सियाराम सहित कई लोग मौजूद थे।











































