अखिल भारतीय हरियाणा गौड ब्राह्मण महासभा का प्रतिभा सम्मान कल

0
173
- Advertisement -


मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित कई मंत्रियों को दिया निमंत्रण
बस्सी के बैनाड़ धाम में होगा आयोजन।
बस्सी। (महेश शर्मा) बस्सी के बेनाडा धाम पर 15 सितंबर, रविवार को अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा का प्रतिभा सम्मान समारोह का अयोजन किया जाएगा। इस दौरान सामूहिक गोठ का भी आयोजन होगा। समारोह में करीब 25 हजार समाज बंधु आने की संभावना है। समारोह को लेकर CM, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष समेत कई मंत्रियों को निमंत्रण दिया गया है। प्रदेशाध्यक्ष रामनारायण शर्मा ने बताया कि समारोह में 10वीं, 12वीं में 85% अंक लाने वाले समाज के बच्चों को सम्मानित किया जाएगा । साथ ही आईआईटी व एमबीबीएस में चयनित विद्यार्थियों तथा सरकारी नौकरियों में चयनित हुए समाज के युवाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज बंधुओं को भी सम्मानित किया जाएगा। प्रदेशा अध्यक्ष रामनारायण शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में करीब 1500 विद्यार्थियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा । कार्यक्रम कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम में अन्य राज्य के दुर दराज से आने वाले सभी समाज बंधुओ का रहने की सारी व्यवस्था की गई है ।वही सभी के लिए भोजन प्रसादी कि व्यवस्था की गई है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here