अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने किया गुरु वंदन कार्यक्रम

0
84
- Advertisement -

दौसा। (लोक टुडे संवाददाता )तलावगांव– राजकीय श्री कृष्ण शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय महाराजपुरा तलाबगांव में गुरुवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के नेतृत्व में गुरु वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया । प्राचार्य हजारीलाल बैरवा ने कहा कि भारत की गुरु परंपरा संपूर्ण मनुष्य बनने की शिक्षा का उदाहरण प्रस्तुत करती है ,इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सत्यनारायण शर्मा सेवानिवृत्ति सयुक्त निदेशक ने कहा कि शिक्षा से ही संस्कार प्राप्त होते हैं। तथा बच्चों के आत्म विश्वास, बौद्धिक विकास आदि गुरु से ही ग्रहण होते हैं ,इसलिए शिष्य को गुरु का कवच धारण कर उनके बताएं मार्ग पर चलना चाहिए। इस अवसर पर सहायक आचार्य सीताराम महावर, राजेश मीणा, मनीष शर्मा स्वयंसेवक रमेश चंद्र मीणा ,पूरणमल महावर, अंजू शर्मा आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here