Home rajasthan अंबेडकर जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन करेगी वेलफेयर सोसाइटी

अंबेडकर जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन करेगी वेलफेयर सोसाइटी

0

जयपुर । डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान, जयपुर के कॉन्फ्रेंस हाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गयी । सोसायटी के महासचिव जी.एल. वर्मा ने बताया कि 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर सोसायटी प्रांगण में अम्बेडकर रन फॉर यूनिटी (मेराथन दौड़) फिनिश लाइन संस्था के सहयोग से प्रातः 05.00 बजे से आयोजित की जाएगी।जयंती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रातः 10. बजे से शरू होगा साथ ही ऑल इंडिया जनरल इंश्योरेंस एससी/एसटी एंप्लॉयज वेलफेयर एसोसिएशन (राजस्थान स्टेट) व ऑल इंश्योरेंस एंप्लॉयीज ऑर्गनाएजेसन, और संबोधी सेवा सोशल वैलफेयर एंड कल्चर सोसायटी के द्वारा 500 व्यक्तियों एक लाख रुपये (कुल पचास करोड़ रुपये) प्रति व्यक्ति व्यक्तिगत दुर्घटना पालिसी का निःशुल्क वितरण भी किया जायेगा ।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, अविनाश गहलोत, माननीय मंत्री, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं डॉ. मंजू बाघमार, राज्यमंत्री, सार्वजानिक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास व बाल अधिकारिता विभाग ने भी स्वीकृति प्रदान की है । कार्यक्रम में वर्ष 2023-24 सी.एस.आर फंड प्रदान करने वाली प्रथम कंपनी फेबियांत टेक्सटाइल के प्रतिनिधि बाल किशन ढेबाना को भी सम्मानित किया जायेगा ।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोसायटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बी.एल.बैरवा, महासचिव जी.एल.वर्मा, कोषाध्यक्ष दयानन्द सक्करवाल, मीडिया प्रकोष्ठ संयोजक महेश धावनिया व अन्य पदाधिकारी में गुरुप्रसाद लेखरा, प्रशान्त मेहरड़ा, कैलाश सांखला, बुद्धि प्रकाश नारनिया, किर्तिराज हाड़िया, प्रवीण व्यास, नरेश परनामी व अन्य मौजूद रहे ।

Previous articleमहात्मा ज्योतिबा फूलेराव की जयंती मनाई
Next articleपीएम मोदी के दौसा रोड शो में उमड़े लोग
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version