कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा नेताओं ने दी गिरफ्तारियां

0
88
- Advertisement -

वसुंधरा राजे समर्थकों ने ने बनाई दूरी

जयपुर। प्रदेश की कानून व्यवस्था, दलित अत्याचार, महिला अत्याचार, पुजारियों को जिंदा जलाने सहित कई मुद्दों को लेकर राजस्थान भारतीय जनता पार्टी की ओर से जयपुर में शहीद स्मारक पर धरना दिया गया।

भाजपा नेताओं ने निकाली रैली

धरने के उपरांत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और सिविल लाइन फाटक पर प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने 3 जगह बैरिकेडिंग लगा रखी थी लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश ही जोश में एक के बाद एक कर टीम बैरिकेडिंग छोड़ दी और सिविल लाइन फाटक तक पहुंच गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं और के बीच कई बार जोर आजमाइश हुई। कई बार लाठीचर्ज के हालात उत्पन्न हुए. । पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़े ,लेकिन पुलिस ने धर्य रखा और भाजपा कार्यकर्ताओं के सिविल फाटक पर पहुंचने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ,पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी ,विधायक रामलाल शर्मा, मदन दिलावर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया, जिन्हें थोड़ी देर बाद छोड़ दिया गया।

धरने पर दिखाया दम

भाजपा के शहीद स्मारक पर आयोजित होने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता गन और सांसद घनश्याम तिवारी नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया अरुण चतुर्वेदी राजेंद्र राठौड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे हालांकि जयपुर शहर के अन्य नेता इस कार्यक्रम से दूर ही रहे ।

वसुंधरा राजे और समर्थक रहे दूर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे भी जयपुर में ही मौजूद थी। वह शहर में आयोजित दो अलग-अलग कार्यक्रमों में मौजूद रहीं। लेकिन राजस्थान सरकार के खिलाफ आयोजित धरना प्रदर्शन से दूर ही रहीं I वसुंधरा राजे के समर्थक माने जाने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी इस कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी ।कालीचरण सराफ, अशोक परनमी,नरपत सिंह राजवी ,मोहनलाल गुप्ता ,अशोक लाहोटी और राजपाल सिंह शेखावत इसमें शामिल नहीं हुए। हालांकि सभी नेता जयपुर में थे लेकिन इसके बावजूद राजस्थान सरकार के खिलाफ आयोजित इस धरने प्रदर्शन से दूरी बनाए रखी। वैसे राजस्थान में वसुंधरा राजे और सतीश पूनिया के बीच की आपसी खींचतान ,इस तरह के सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी साफ नजर आने लगी है।

र नजर आ

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here