लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
झुंझुनू। सुभाष मेघवाल हत्याकांड की निष्पक्ष जांच करने और आरोपी की गिरफ्तार की मांग को लेकर आज जिला कलेक्टर को प्रदर्शन किया गया। पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्ट्रेट पर उग्र प्रदर्शन किया । इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट में घुसने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें पुलिस ने खदेड़ दिया ।
लाठी चार्ज में राजेंद्र गुढ़ा भी पिटे
सुबह झुंझुनू के चर्चित सुभाष मेघवाल हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और सभी दोषियों की रफ्तार करने सहित कई मांगों को लेकर आज पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे । इस दौरान पुलिस कर्मियों और प्रदर्शन कार्यों में जोरदार पहले धक्का मुखी चलती रही और जब कुछ लोगों ने जानबूझकर कलेक्ट्रेट में घुसने की कोशिश की तो फिर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया जिससे भगदड़ मच गई कई कार्यकर्ता गिर गई क्यों को छोटे आई पूर्व मंत्री भी लपेटे में आ गए।
पुलिस पर लगाया लाठी चार्ज का आरोप
पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने पुलिस पर जानबूझकर लाठी चार्ज करने का आरोप लगाए । गुढ़ा का कहना था कि हम शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन पुलिस वालों ने चार्ज कर दिया ,जिससे दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि हम तो सुभाष मेघवाल हत्याकांड के दोषियों को सजा दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं । प्रदेश में दलितों की स्थिति वैसे ही दयनीय है लेकिन दलितों की लड़ाई लड़ता है उसको पुलिस लाठियां मारती है यह सरासर गलत है।
पुलिस बोली हल्का बल प्रयोग किया
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का कहना था ताकि प्रदर्शनकारी जबरन कलेक्ट्रेट में घुसने की कोशिश कर रहे थे जिन्हें हल्का बल प्रयोग करके खदेड़ा गया है।