लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को राजभवन स्थित लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल के साथ विभिन्न समसामयिक एवं प्रशासनिक विषयों पर संवाद किया। दोनों के बीच प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट के रूप में आयोजित हुई।