Home latest सुशासन के 12 वर्ष पूर्ण होने पर राजस्थान के मंदिरों में विशेष...

सुशासन के 12 वर्ष पूर्ण होने पर राजस्थान के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना 

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

  पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन की होगी कामना

जयपुर | केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में राजस्थान भर के प्रमुख मंदिरों में 10 जून को विशेष पूजा-अर्चना एवं प्रार्थना कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों में प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और देश की निरंतर प्रगति की कामना की जाएगी।

इस संबंध में देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने शासन सचिवालय में देवस्थान विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि प्रदेश, जिला और उपखंड स्तर के प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा, आरती और प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया जाएगा।

मंदिरों में विशेष व्यवस्थाओं के निर्देश

देवस्थान मंत्री ने अधिकारियों को सभी कार्यक्रमों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए मंदिर परिसरों में पेयजल, छाया, साफ-सफाई और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। साथ ही आमजन, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

जयपुर में होगा राज्य स्तरीय आयोजन

राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम जयपुर स्थित मोती डूंगरी गणेश मंदिर में आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि पूजा-अर्चना में शामिल होंगे।

इसके अलावा जयपुर के गोविंद देवजी मंदिर, नहर के गणेश मंदिर, झारखंड महादेव मंदिर और श्रीब्रजनिधि मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत सुमेरपुर स्थित श्री जोधेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

जिला और उपखंड स्तर पर भी होंगे आयोजन

देवस्थान विभाग के अनुसार जिला स्तर पर सांसद, जिलाध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधि कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जबकि उपखंड स्तर पर विधायक, संगठन पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रहेगी।

देवस्थान विभाग ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रमों का आयोजन सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण तरीके से किया जाए, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इसमें शामिल हो सकें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version