लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
6 जिलों के 7.63 लाख किसानों को खरीफ फसल नुकसान पर कृषि आदान-अनुदान स्वीकृत
जयपुर ।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार किसान कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी दिशा में सरकार ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत प्रदान की है। खरीफ फसल वर्ष 2025 के दौरान अतिवृष्टि से प्रभावित 7.63 लाख किसानों के लिए कृषि आदान-अनुदान स्वीकृत किया गया है।
निर्णय के अनुसार, 33 प्रतिशत से अधिक फसल नुकसान होने पर 6 जिलों की 43 तहसीलों के 3777 गांवों को गिरदावरी रिपोर्ट के आधार पर आपदा प्रभावित घोषित किया गया है। इन गांवों में लगभग 7.63 लाख किसानों को आपदा राहत कोष से कृषि आदान-अनुदान वितरण की स्वीकृति दी गई है।
इन प्रभावित गांवों में —
-
झालावाड़: 1597 गांव
-
धौलपुर: 42 गांव
-
बूंदी: 534 गांव
-
भरतपुर: 349 गांव
-
डीग: 58 गांव
-
टोंक: 1197 गांव शामिल हैं।
राज्य सरकार ने बताया कि अन्य जिलों में फसल नुकसान की अंतिम रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही शेष जिलों की स्वीकृतियां भी जारी की जाएंगी।

















































