रिटायरमेंट के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पढ़ाएंगे राजनेताओं को राजनीति का पाठ

0
71
- Advertisement -

जयपुर। राजस्थान में गहलोत सरकार के चार साल पूरे होने पर एक पत्रकार ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से पूछा की पूरे चार साल ये लगता रहा कि सरकार अब गिरी- अब गिरी। मुख्यमंत्री जी की कुर्सी अब गई , अब गई। अब क्या हालात है और क्या अब पूरे पांच साल आप मुख्यमंत्री रहेंगे। ये सब कैसे मैनेज करते है। इस पर गहलोत ने कहा कि ये सब बातें मैं राजनीति से रिटायरमेंट के बाद पूर्व चुनाव आयोग टीएन शेषन की तर्ज पर राजनेताओं को राजनीति का पाठ पढ़ाने का करेंगे तब इसका खुलासा करेंगे। गहलोत के इतना कहते ही मंच पर मौजूद मंत्रिमंडल के सदस्य और सभी पत्रकार अपनी हंसी नहीं रोक सके। आपको बता दे कि राजस्थान में मीडिया लगातार इस तरह की खबरें प्लांट करता है कि मुख्यमंत्री की कुर्सी खतरे में है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here