लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जीवन में ग्रह नक्षत्र का अपना बहुत महत्व है हिंदू मैं राशियों को भी मानते हैं अन्य धर्म के लोग भी राशियों में विश्वास करने लगे हैं। श्री श्री 1008 श्री महामंडलेश्वर मनोहर दास जी महाराज* *आज का राशिफल – बुधवार, 20 अगस्त 2025

*मेष*
व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आपके बने-बनाए कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझ-बूझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश और नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम प्रसंग सफल होंगे।
*वृषभ*
पारिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्म-सम्मान बढ़ेगा। तेल और तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कड़वे वचन न बोलें।
*मिथुन*
आप जो सोचते हैं वह करते नहीं। पहले अपने आप को व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।
*कर्क*
अपनी चिंता के कारण आप दूसरों पर अपना क्रोध क्यों निकालते हैं? शांत रहें। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। अध्ययन में अवरोध आ सकता है।
*सिंह*
दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। नए मित्र बनेंगे। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।
*कन्या*
अपनी संगत बदलें, आपका संसार बदल जाएगा। अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान और अस्वस्थता रहेगी। व्यावसायिक नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ होगा।
*तुला*
दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश और नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।
*वृश्चिक*
संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व आग के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी।
*धनु*
जीवन साथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनीतिक मामलों में आपका विरोध होगा। विवाद न करें।
*मकर*
संतान की ज़रूरत पूरी करना अच्छी बात है पर उनकी ज़िद जायज़ हो। आपकी निर्णय शक्ति बहुत कमज़ोर है, इसीलिए आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।
*कुंभ*
दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।
*मीन*
कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज़्यादा करें, काम बनेंगे।










































