लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
119 सीटें हो रही है जो बहुमत एक सीट ज्यादा है
-तमिलनाडु में अब टीवीके चीफ एक्टर विजय की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है .कांग्रेस पार्टी के बाद अब वामपंथी दलों कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया की cpi, cpm , vck ने विजय की पार्टी टीवीके को समर्थन देने का फैसला कर लिया है. इस तरह से टीवीके पास अब 119 सीटों का समर्थन हो गया है. टीवीके ने खुद 108 जीती है, कांग्रेस पार्टी की 5 सीटे और अन्य सहयोगी दलों की दो-दो सीटें मिलाकर 119 सीटें हो रही है जो बहुमत एक सीट ज्यादा है…. इसके साथ ही अब टीवीके चीफ एक्टर विजय का मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है…. अब विजय राज्यपाल को 119 विधायकों के समर्थन की चिट्टी सौपेंगे…… तमिलनाडु की राजनीति में सरकार के गठन को लेकर उठापटक के बीच विजय को बड़ा राजनीतिक समर्थन मिला है कांग्रेस बाद वामपंथी दोनों कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के नेताओं ने विजय की पार्टी टीवीके को समर्थन देने का फैसला कर प्रदेश की जनता का सम्मान किया है. इससे टीवीके को सरकार बनाने का मौका मिलेगा .. साथ ही जिस तरह से विजय को सीएम बनने से रोकने की साजिश चल रही थी वो भी नाकाम हुई … क्योंकि एक्टर विजय ने पहले ही कह दिया था कि वे कट्टरवादी ताकतों का समर्थन नहीं लेगे सिर्फ धर्मनिरपेक्ष पार्टियों के साथ सरकार बना सकते हैं..एक्टर विजय ने सरकार नहीं बनने पर भी 108 विधायकों के साथ सामूहिक इस्तीफा देने की बात भी कही थी जिससे दूसरे दलों ने भी टीवीके चीफ विजय का साथ देने ऐलान किया……
