उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने जन्मदिन पर किया पूजन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी 
जयपुर। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने रविवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर दिन की शुरुआत धार्मिक अनुष्ठानों से की। सुबह सबसे पहले उन्होंने अपने आवास पर परिवार सहित हवन-पूजन किया और परिजनों के साथ जन्मदिन मनाया। इसके बाद प्रदेशभर से आए विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई संदेश दिए।

मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहुंचे
आवास पर शुभकामनाएं स्वीकार करने के बाद डॉ. बैरवा सीधे जयपुर स्थित मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मंदिर प्रशासन की ओर से उपमुख्यमंत्री का सफा, शॉल और गौशाला उड़कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

दूदू में विकास कार्यों का शिलान्यास
दोपहर में उपमुख्यमंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र दूदू पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम से पहले डॉ. बैरवा ने शैलेश्वर महादेव मंदिर में सहपरिवार भगवान भोलेनाथ का पंचामृत से महाभिषेक किया और स्वास्थ्य व दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
गैजी (दूदू) में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंच पर ही डॉ. बैरवा को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. बैरवा ने मुख्यमंत्री के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।

नेताओं और संगठनों ने दी बधाई
इस अवसर पर राजस्थान सरकार के कई मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, पार्टी पदाधिकारी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी डॉ. बैरवा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वहीं, डॉ. प्रेमचंद फ्रेंड्स क्लब के सदस्यों ने सुबह ही उनके आवास पर पहुंचकर डॉ. बैरवा एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. पूनम बैरवा को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
















































