लोक लोग टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर।अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछडी जाति अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप मीणा ने आरक्षण से संबंधित संगठन की मांगों को लेकर उच्च अधिकार समिति के सदस्यों के साथ उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा से मुलाकात की और संगठन की मांग रखी।
रामस्वरूप मीणा ने उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बेरवा से सभी विभागों में लंबी बैकलॉग को एक विशेष भर्ती अभियान चलाकर निश्चित समय सीमा में भरने, सभी निजी एवं सरकारी संस्थानों मे की जा रही ठेका व्यवस्था में आरक्षण व्यवस्था को लागू करने, आरक्षित वर्गों के छात्रों को दी जाने वाली- छात्रवृत्ति को वर्तमान महंगाई सूचकांक के अनुसार बढ़कर समय पर देने, छात्रवृति वर्तमान महंगाई सूचकांक के अनुसार बढ़ाकर समय पर देना, एससी ,एसटी छात्रवृत्ति की आय सीमा ढाई लाख से बढ़ाकर ओबीसी ईडब्ल्यूएस की तरह ₹800000 तक करने, विदेश के लिए शिक्षा छात्रवृति योजना के तहत विदेशों मे शिक्षा एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना, भारत /राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं मे पूरा आरक्षण लाभ दिलवाना, सभी विभागों मे रोस्टर रजिस्टरों का संधारण करवाना एवं आरक्षित प्रकोष्ठ का गठन कर आरक्षित वर्ग के ही लाइसन अधिकारी की नियुक्ति करवाना, -नई भर्तियों और पदोन्नति मे हो रहे नुकसान को दूर करवाकर पूरा आरक्षण लाभ देते हुए संशोधित विज्ञापन जारी करवाना एवं(9)-अन्य पिछड़ा वर्ग को पदोन्नति मे आरक्षण लाभ दिलवाने की मांग रखी गई मीणा ने बताया कि इस पर उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने मुख्यमंत्री को पूरे मांग पत्र से अवगत कराने और सभी मांगों पर सकारात्मक रूप से विचार विमर्श कर इन पर काम करने का भरोसा दिलाया जिस पर प्रतिनिधि मंडल ने उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया
प्रतिनिधि मंडल में यह लोग थे शामिल
प्रतिनिधिमंडल मे प्रदेश अध्यक्ष के साथ उच्च अधिकार समिति के सम्मानित सदस्य डॉ कुसुमलता मीणा, कल्याण सहाय मीणा, सूरज मल पालीवाल, डॉ चंद्रशेखर मीणा, श्रीराम मीणा, मोहन लाल मीणा, कैलाश चंद मीणा एवं अन्य सक्रिय साथी कैलाश चंद मीणा, सहायक आचार्य विजेंद्र कुमार मीणा एवं सुरेश कुमार जीनागल, रामरतन मीणा, कमलेश बैरवा, झाला एवं ओमप्रकाश बैरवा उपस्थिति रहे!।










































