आरसीए की एडहॉक कमेटी के संयोजक बने डीडी कुमावत

0
799
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

— चिकित्सा मंत्री के पुत्र धनंजय सिंह बने सदस्य

नवीन कुमावत
जयपुर। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में चुनाव करवाने को लेकर चल रही खींचतान के बीच अब मंजू राजपाल, रजिस्ट्रार सहकारी समितियां राजस्थान ने 27 जून 2025 को नया आदेश जारी कर नई एडहॉक कमेटी का गठन किया है। जिसमें भाजपा विधायक जयदीप बिहानी की जगह सवाई माधोपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दीनदयाल कुमावत (डीडी) को आरसीए की एडहॉक कमेटी का संयोजक बनाया गया है। वहीं चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह के पुत्र एवं जोधपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष धनंजय सिंह को कमेटी का सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा प्रतापगढ़ जिला क्रिकेट संघ के सचिव पिंकेश कुमार जैन को सदस्य, सीकर जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष आशीष तिवाड़ी को सदस्य एवं अलवर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मोहित यादव को सदस्य बनाया गया है।
मंजू राजपाल, रजिस्ट्रार सहकारी समितियां की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि विभाग के आदेश दिनांक 28.03.2024 के द्वारा राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति का तीन माह की अवधि में निर्वाचन कराए जाने हेतु तदर्थ कार्यकारी समिति नियुक्त की गई थी। इसके बाद भी कई बार कार्यकाल बढ़ाने के बाद भी चुनाव नहीं हो पाए। तदर्थ कार्यकारी समिति, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अपरिहार्य कारणों से निर्धारित समय सीमा में चुनाव नहीं करा पाने के कारण अब राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की तदर्थ कार्यकारी समिति का फिर से कार्यकाल बढ़ाया गया है। वहीं इसमें बदलाव भी किया गया है।

डीडी कुमावत का संक्षिप्त परिचय :
आरएसएस की छात्र ईकाई एबीवीपी राजस्थान विश्वविद्यालय में सक्रिय छात्र नेता रहते हुए कई आंदोलनों में सक्रिय रूप से भाग लिया। इसके बाद भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए जुझारू रूप से अग्रणी भूमिका निभाई। जयपुर जिला ग्रामीण भाजपा देहात के जिला अध्यक्ष रहते हुए भाजपा की सदस्यता में विस्तार किया और ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा संगठन को खड़ा किया। गत विधानसभा चुनाव के दौरान भरतपुर में पार्टी का संयोजक बनाया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here