भिवाड़ी में हरियाणा सरकार ने बनाया अवैध रैंप, भरा पानी लोग नाराज

0
80
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भिवाड़ी (खैरथल तिजारा) से अरुण शर्मा की रिपोर्ट

भिवाड़ी में एक बार हरियाणा की तरफ से बनाए गए अवैध रैंप के चलते विवाद हो गया, बीती देर बरसात के पानी की निकासी के लिए रैम्प को हटा दिया गया, लेकिन जैसे ही हरियाणा सरकार को पता चला कि रैंप को हटा दिया गया जिसके बाद हरियाणा के कई प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से दुबारा बड़ा रैम्प बना दिया, कुछ समय पहले राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने हरियाणा के सीएम नायाब सैनी से फोन पर बात कर रैम्प को लेकर बात की थी, उसके बाद दोनों राज्य के अधिकारियों ने संयुक्त मीटिंग कर इसका समाधान निकालने को लेकर विचार करते रहे, इस मीटिंग के दौरान भिवाड़ी के लोगो को लगा था कि अब भिवाड़ी का अलवर बाईपास दुबारा जलभराव मुक्त हो जाएगा, लेकिन आज दुबारा इस घटना से लोगो को निराशा हाथ लगी है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here