13-14 को उदयपुर में होगा कांग्रेस का चिंतन शिविर

0
71
- Advertisement -

जयपुर। कांग्रेस पार्टी में आमूलचूल परिवर्तन और पांच राज्यों में हुई कांग्रेस पार्टी की हार पर चिंतन मनन करने ,भविष्य में होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों को देखते हुए किस तरह का बदलाव किया जाना है पर चर्चा होगी। पांच राज्यों में चुनावी हार के बाद कांग्रेस अब चिंतन शिविर करने जा रही है। इस चिंतन शिविर को कांग्रेस पार्टी की ओर से नव संकल्प नाम दिया गया है, 13, 14 और 15 मई को उदयपुर में होने वाले इस चिंतन शिविर में देश भर से कांग्रेस के नेता शामिल होंगे। एआईसीसी की ओर से 400 नेताओं को सूचीबद्ध किया गया है। जो इस चिंतन शिविर में शामिल होंगे। चिंतन शिविर को लेकर पार्टी की ओर से पूरी तैयारी की जा रही है, 12 मई को सभी नेताओं को शाम 6 बजे तक उदयपुर में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राजस्थान कांग्रेस का सौभाग्य है कि उनको मेजबानी करने का मौका मिला है। इस चिंतन शिविर के माध्यम से देश के मौजूदा हालातों पर विचार विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही पार्टी की मजबूती को लेकर भी चर्चा होगी। डोटासरा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने जिस तरह से दमनकारी नीति और प्रजातंत्र को खत्म करने का काम कर रही है। इस पर भी चर्चा की जाएगी। 2024 में यूपीए सरकार सत्ता में आए इस दिशा में काम करने पर चर्चा की जाएगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here