Home latest सलमान खान के पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी

सलमान खान के पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी

0

मुंबई। फिल्म स्टार सलमान खान के पिता सलीम खान को अनजाने व्यक्ति ने सुबह-सुबह जान से मारने की धमकी देदी। पीड़ित सलीम खान ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफ आई आर दर्ज कराई है । पुलिस के अनुसार पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला की हत्या के बाद मुंबई पुलिस ने पिछले दिनों सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी थी और जिस गैंगस्टर लारेन बिश्नोई का नाम सामने आया था। उसने ही सलमान खान को 2008 में पुलिस कस्टडी में ही जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने उसी धमकी को देखते हुए सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी थी। लेकिन अब उनके पिता को जान से मारने की धमकी ने पूरे खान परिवार की नींद उड़ा दी है।

सलीम खान की धड़कने बढ़ी

सलीम खान को धमकी देने वाले ने भी यही कहा है कि वह उसका हस्र मुसेवाला जैसा कर देंगे। इसके बाद सलीम खान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है ।पुलिस रिपोर्ट के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। संबंधित गैंगस्टर से भी पूछताछ की जा सकती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version