लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर ।श्री नृमबकालेश्वर महादेव मंदिर कल्याण जी का रास्ता चाँदपाेल बाजार जयपुर में श्री नृमबकालेश्वर महादेव सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भगवान भोलेनाथ की बर्फानी झाँकी का आयोजन किया गया, जिसमें 51 फुट की बर्फ की गुफा बनाई गई। अमरनाथ बर्फानी बाबा की तर्ज पर श्रृंगार किया गया। हजारों की संख्या मे भक्तों ने बाबा अमरनाथ के दर्शन किए। किस दौरान माहौल पूरी की तरह भक्ति में नजर आया।
