Home Madhypradesh मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सवा लाख मोदकों की...

मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सवा लाख मोदकों की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

0

गणेश चतुर्थी से पहले मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में आस्था का ज्वार

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। गणेश चतुर्थी से पूर्व ही मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में आस्था और भक्ति का सागर उमड़ पड़ा है। आज से प्रारंभ हुए नौ दिवसीय भगवान श्री गणेशजी महाराज जन्मोत्सव में श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

सवा लाख मोदकों की झांकी में मोहा मन

मंदिर प्रांगण में सजी सवा लाख मोदकों की भव्य झांकी ने भक्तों का मन मोह लिया। इस अवसर पर गणपति बप्पा को माणक-पन्ना जड़ित विशेष मुकुट से अलंकृत किया गया। जैसे ही दर्शन प्रारंभ हुए, पूरा परिसर “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से गूंज उठा।

251- 251 किलो के मोदक बने आकर्षण का केंद्र

मंदिर के महल पंडित कैलाश शर्मा ने बताया कि आज सुबह 5 बजे से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। इस अद्वितीय झांकी का मुख्य आकर्षण रहे 251-251 किलो के दो विशाल मोदक, जिन्हें देखकर भक्त अभिभूत हो उठे। इनके साथ ही 51 किलो के 5 मोदक, 21 किलो के 21 मोदक और 1.25 किलो के 1100 मोदक भगवान के चरणों में अर्पित किए गए।

श्रृंगार हेतु हजारों छोटे मोदकों का भी उपयोग कर भगवान को विशेष भोग लगाया गया। मोदकों को बनाने में कुल 14,600 किलो सामग्री का उपयोग हुआ, जिसमें 2,500 किलो घी, 3,000 किलो बेसन, 9,000 किलो शक्कर और 100 किलो मेवा शामिल है।

मंदिर समिति की ओर से मोदकों का प्रसाद श्रद्धालुओं को निःशुल्क वितरित किया गया। गणपति बप्पा का प्रियतम भोग मोदक आज हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का माध्यम बना, जिसे भक्तों ने भगवान का आशीर्वाद मानकर ग्रहण किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version