Home latest राजकुमार देवाल बने रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य

राजकुमार देवाल बने रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

*फुलेरा:- (डब्लू गोस्वामी*):
क्षेत्र के सक्रिय समाजसेवी राजकुमार देवाल को भारतीय रेलवे द्वारा रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।८ यह नियुक्ति स्थानीय रेलवे प्रशासन और यात्रियों के बीच समन्वय स्थापित करने तथा स्टेशन के विकास हेतु सुझाव देने के उद्देश्य से की गई है। रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुविधा, स्टेशन के विकास कार्यों और स्थानीय आवश्यकताओं के संबंध में सुझावों को रेलवे प्रशासन तक पहुँचाना होता है। अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राजकुमार देवाल ने कहा कि वे इस दायित्व को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यात्री सुविधाओं का : विस्तार, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार तथा यात्रियों की शिकायतों का शीघ्र समाधान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। स्थानीय जनता और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने देवाल को इस सम्मानजनक नियुक्ति पर बधाई दी और आशा जताई कि उनके प्रयासों से रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version