युवा प्रेरणा सम्मेलन 2 सितंबर को जयपुर में

0
149
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा प्रदेश सभा राजस्थान के तत्वावधान में युवा प्रेरणा सम्मेलन का आयोजन आगामी 2 सितंबर को जयपुर स्थित बिरला ऑडिटोरियम में किया जाएगा।

युवाओं को मिलेगी सफलता की दिशा

जिला सभा टोंक के जिला अध्यक्ष हनुमान प्रसाद जांगिड़ रानोली ने बताया कि यह सम्मेलन युवाओं को उच्च स्तरीय परीक्षा तैयारी तथा सफल उद्योगपति बनने के लिए प्रेरित करने और “प्रयास से परिणाम” की सोच को साकार करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

मुख्य वक्ता

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में –

  • आईएएस डॉ. सुमित शर्मा

  • आरएएस आशीष शर्मा

  • मोटीवेटर एवं उद्योगपति राधेश्याम चोयल
    शामिल होंगे। वे अपने अनुभव और विचार युवाओं के साथ साझा करेंगे।

रजिस्ट्रेशन शुरू

जिला कार्यालय प्रभारी रमेश जांगिड़ ने बताया कि युवा प्रेरणा सम्मेलन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक युवा शीघ्र रजिस्ट्रेशन कर इस आयोजन का लाभ उठा सकते हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here