यूडीएच मंत्री खर्रा और विधायक श्रीकांत ने लिया श्रीजड़खोर गोधाम का जायजा

0
35
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

गो वंश के संरक्षण और संवर्धन के प्रयासों की की प्रशंसा

डीग। डीग स्थित श्रीजड़खोर गोधाम में आयोजित श्रीकृष्ण—बलराम गो—आराधन महोत्सव के पांचवें दिन राजस्थान सरकार के यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा पहुंचे।

मंत्री ने यहां श्रीरैवासा धाम अग्रपीठाधीश्वर और श्रीमलूकपीठाधीश्वर स्वामी राजेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने संतों और महात्माओं की उपस्थिति में आयोजित इस महोत्सव में गो संरक्षण और संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

मंत्री खर्रा ने कहा कि कथा प्रवचन में सुनाई गई बातें तब तक जीवन में आत्मसात नहीं होंगी, जब तक उनका वास्तविक महत्व समझा न जाए। उन्होंने यह भी कहा कि भाव शुद्ध होगा और शुद्ध भाव से भगवान को याद करेंगे तो परमात्मा भी कल्याण करेगा।

मथुरा—वृंदावन के विधायक श्रीकांत शर्मा भी श्रीजड़खोर गोधाम पहुंचे और महाराज जी का वंदन कर आशीर्वाद लिया।

दोनों नेताओं ने श्रीजड़खोर गोधाम का जायजा लिया और गो वंश के लिए किए जा रहे प्रयासों व कार्यों की प्रशंसा की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here