Home latest यात्रियों की सुविधा हेतु ट्रेनों में अस्थायी कोच बढ़ोतरी

यात्रियों की सुविधा हेतु ट्रेनों में अस्थायी कोच बढ़ोतरी

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

गर्मियों में बढ़ी भीड़ को देखते हुए रेलवे का फैसला

नितिन मेहरा, अजमेर।

अजमेर। गर्मियों की छुट्टियों में बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न रेलसेवाओं में अलग-अलग श्रेणी के डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है।

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार कई प्रमुख ट्रेनों में शयनयान, साधारण एवं वातानुकूलित श्रेणी के अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे।

इन ट्रेनों में बढ़ेंगे अतिरिक्त डिब्बे

  1. गाड़ी संख्या 20473/20474 (दिल्ली सराय–उदयपुर सिटी–दिल्ली सराय)
    • 1 अप्रैल से 30 अप्रैल (दिल्ली से) एवं 2 अप्रैल से 1 मई (उदयपुर से)
    • 2 द्वितीय शयनयान कोच बढ़ाए जाएंगे
  2. गाड़ी संख्या 19611/19614 (अजमेर–अमृतसर–अजमेर)
    • 1 से 13 अप्रैल (अजमेर से) एवं 2 से 14 अप्रैल (अमृतसर से)
    • 1 द्वितीय शयनयान कोच
  3. गाड़ी संख्या 19613/19612 (अजमेर–अमृतसर–अजमेर)
    • समान अवधि में 1 द्वितीय शयनयान कोच
  4. गाड़ी संख्या 09621/09622 (अजमेर–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल)
    • 5 से 12 अप्रैल (अजमेर से) एवं 6 से 13 अप्रैल (बांद्रा से)
    • 1 द्वितीय शयनयान कोच
  5. गाड़ी संख्या 12065/12066 (अजमेर–दिल्ली सराय रोहिल्ला जनशताब्दी)
    • 1 से 29 अप्रैल
    • 1 एसी चेयर कार कोच
  6. गाड़ी संख्या 14801/14802 (जोधपुर–इंदौर–जोधपुर)
    • 1 से 30 अप्रैल (जोधपुर से) एवं 4 अप्रैल से 30 मई (इंदौर से)
    • 2 शयनयान एवं 3 साधारण कोच
  7. गाड़ी संख्या 22987/22988 (अजमेर–आगरा फोर्ट–अजमेर)
    • 1 से 30 अप्रैल
    • 2 साधारण कोच
  8. गाड़ी संख्या 12987/12988 (अजमेर–सियालदाह–अजमेर)
    • 1 अप्रैल से 30 अप्रैल (अजमेर से) एवं 2 अप्रैल से 1 मई (सियालदाह से)
    • 1 फर्स्ट एसी सह सेकेंड एसी कोच
  9. गाड़ी संख्या 09653/09654 (अजमेर–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल)
    • 4 से 25 अप्रैल (अजमेर से) एवं 5 से 26 अप्रैल (बांद्रा से)
    • 1 द्वितीय शयनयान कोच
  10. गाड़ी संख्या 09627/09628 (अजमेर–सोलापुर स्पेशल)
  • 1 से 29 अप्रैल (अजमेर से) एवं 2 से 30 अप्रैल (सोलापुर से)
  • 1 द्वितीय शयनयान कोच
  1. गाड़ी संख्या 19617/19618 (मदार–रेवाड़ी–मदार)
  • 1 से 30 अप्रैल
  • 5 साधारण श्रेणी के कोच

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह व्यवस्था यात्रियों को सुगम और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version