लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
काठमांडू में नेपाल के उप राष्ट्रपति ने किया सम्मान
जयपुर – राजस्थान के यादे माटी कला बोर्ड के चैयरमैन प्रहलाद राय टाक को माटीकला कला क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट योगदान के लिए एशिया कॉन्टिनेंट अवार्ड-2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान काठमांडू, नेपाल में आयोजित समारोह में नेपाल के उप राष्ट्रपति परमानंद झा और अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया।
समारोह में प्रहलाद राय टाक को शॉल ओढ़ाकर, नेपाली टोपी पहनाकर, प्रशस्ति पत्र, मेडल और मोमेंटो दिया गया। 25 राष्ट्रों के राष्ट्रध्वजों के बीच यह सम्मान प्रदान किया गया।
टाक को यह अवार्ड उनके निर्देशन में माटीकला बोर्ड द्वारा दो वर्षों में माटी कला के आर्टिज़ंस को सशक्त बनाने, उन्हें प्रशिक्षण और उपकरण उपलब्ध कराने तथा राजस्थान सरकार की योजनाओं को लागू करने के प्रयासों के लिए दिया गया। 
समारोह में नेपाल के उप राष्ट्रपति के अलावा दिव्य पुरुष परमपूज्य जगदगुरू शिवशक्ति महाराज, पूर्व उप प्रधानमंत्री राजेंद्र महतो, नेपाल की पूर्व लोकसभा स्पीकर इंदिरा राणा मगर, और रोमा यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली की चांसलर डॉ. हुकमचंद गणेशिया भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में कुल 31 प्रतिभाओं को एशिया कॉन्टिनेंट अलंकरण, 11 को अटल गौरव अलंकरण और 31 को वैश्विक एकता अलंकरण से सम्मानित किया गया। मंच संचालन जम्बूद्वीप पदमश्री इंजी. नरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने किया।

















































