लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) वोकेशनल ट्रेनर वेलफेयर एसोसिएशन राजस्थान के बैनर तले राज्य में शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा के तहत राजकीय विद्यालयों में कौशल प्रशिक्षण देने वाले व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के पवन गर्ग ने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट स्किल इंडिया के तहत राजस्थान के सरकारी विद्यालय में लगे व्यावसायिक प्रशिक्षक पिछले 11 साल से कार्यरत इनको हर साल टेंडर के नाम पर बेरोजगार कर दिया जाता है , व नहीं इनको समय पर मानदेय मिल पाता है हमारे सभी व्यावसायिक प्रशिक्षको का पिछले 3 माह से लेकर 8 माह तक का मानदेय बकाया है।
व मार्च मे लेंगे प्रशिक्षक को राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की परियोजना निदेशक ने आदेश पारित कर व्यावसायिक प्रदाता कंपनियों के साथ हुए एमओयू समझौता को रद्द कर दिया। इसका सीधा परिणाम यह हुआ कि राज्यभर के राजकीय विद्यालयों में कार्यरत कुल 2903 व्यावसायिक प्रशिक्षक बेरोजगार हो गए। जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की छवि खराब हो रही इसलिए राजस्थान सरकार इस विषय में संज्ञान लेकर है राजस्थान में भी हरियाणा की तर्ज पर हरियाणा मॉडल लागू करके व्यावसायिक प्रशिक्षक को शोषण से मुक्ति दिलाए। ज्ञापन देते समय आशीष सोनी, फैज रहमान, राजकुमार, दीपक ओझा, पिंकेश नगर आदि व्यावसायिक प्रशिक्षक मौजूद रहे।
