- Advertisement -
लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
यहां कृषि मंडी सचिव प्रियंका गर्ग ने गुरुवार को उनियारा कृषि मंडी में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के उपरांत कृषि मंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश पाटोदी एवं व्यापारी बंधुओं ने उनका माला पहनाकर और साल ओढ़ाकर गर्मजोशी से स्वागत-सत्कार किया।
उल्लेखनीय है कि पिछले काफी समय से उनियारा कृषि मंडी सचिव का पद रिक्त था, जिसके चलते टोंक कृषि मंडी सचिव रतीराम गुर्जर को अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। अब सरकारी प्रक्रिया के तहत प्रियंका गर्ग को नियमित रूप से पदस्थापित किया गया है।
इस अवसर पर अध्यक्ष दिनेश पाटोदी, महामंत्री आसाराम सहारण, कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, महेंद्र जैन, गिर्राज गुर्जर, संदीप जैन, कमल जैन, हेमंत जैन, बलराम मीणा, शंभू साहू सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
- Advertisement -










































