लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
श्री धाकड़ महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री नागर एवं प्रदेशाध्यक्ष दीपशिखा धाकड़ के निर्देशानुसार पर्यावरण पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत टोंक जिला महिला कार्यकारिणी द्वारा पौधारोपण श्री धरणीधर मंदिर मांडकला नगरफोर्ट में आयोजित किया गया ।जिसमें सभी महिलाओ ने धरती मां को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया ,इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश संगठन मंत्री प्रिया धाकड़ ,जिला अध्यक्ष शकुंतला धाकड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा धाकड़ , संगठन मंत्री मीरा , रसीला ,भारती ,सुशीला ,निरमा, कृष्णा धाकड़ आदि महिलाएं उपस्थित रही ।
कार्यकारिणी के सदस्यों ने धाकड़ समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों में सुधार करने एवं महिला शिक्षा पर जोर देने की बात कही। प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने पर चर्चा की तथा जिलाध्यक्ष शकुंतला धाकड़ के सानिध्य में सभी पदाधिकारीयो का स्वागत किया गया। श्री धाकड़ महासभा कि यह पहल न केवल प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है बल्कि आने वाली पीढियां के लिए एक हरित भविष्य की नींव भी है।
