विटामिन C की कमी: शरीर पर प्रभाव, बीमारियां और प्राकृतिक स्रोत
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
रितु मेहरा
मानव शरीर के स्वस्थ रहने के लिए विटामिन C (Vitamin C) बेहद आवश्यक पोषक तत्व है। इसे एस्कॉर्बिक एसिड (Ascorbic Acid) भी कहा जाता है। यह शरीर में कोलेजन बनाने, रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने, आयरन के अवशोषण और घाव भरने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लेकिन अगर इसकी कमी हो जाए, तो कई गंभीर समस्याएं सामने आ सकती हैं। विटामिन C की कमी से शरीर पर प्रभाव
जिन लोगों के शरीर में विटामिन सी की कमजोरी होती है उन लोगों के शरीर में यह लक्षण नजर आने लगते हैं- थकान और कमजोरी महसूस होना, त्वचा का रूखा और बेजान होना,मसूड़ों से खून आना और दांत ढीले होना,घाव का जल्दी न भरना, बालों का झड़ना और रूखापन,बार-बार संक्रमण होना, क्योंकि रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, हाथ-पैरों में दर्द या सूजन, अगर आपकी बॉडी में इनमें से कोई लक्षण नजर आता है तो तुरंत जांच कारण और विटामिन सी की जो स्रोत है उनका उपयोग करें फल सब्जियां बड़ा है खट्टी चीज ज्यादा खाने पीने में इस्तेमाल करें विटामिन सी की आपूर्ति होगी।
विटामिन C की कमी से होने वाली बीमारियां
जिन लोगों के शरीर में विटामिन सी की कमी होती है तो उन्हें इन लक्षणों के आधार पर और डॉक्टर जांच करने के बाद बताता है कि आपको क्या बीमारी है, लेकिन इनमें सबसे जो आम बीमारी होती है वो स्कर्वी ,(Scurvy): यह सबसे आम बीमारी है ,जो विटामिन C की कमी से होती है। इसमें मसूड़ों से खून आने लगता है, दांत गिरने लगते हैं और शरीर बहुत कमजोर हो जाता है। एनीमिया (Anemia): आयरन के अवशोषण की कमी के कारण खून की कमी हो सकती है।जोड़ों में दर्द और हड्डियों की कमजोरी। इम्यून सिस्टम कमजोर होना, जिससे सर्दी-जुकाम और अन्य संक्रमण जल्दी हो जाते हैं।
विटामिन C की आपूर्ति किन खाद्य पदार्थों से होती है
विटामिन सी की आपूर्ति फल और सब्जी होती है जाने कौन-कौन से फल होते हैं सबसे ज्यादा मिलता है।
फल (Fruits):
आंवला (Amla) – विटामिन C का सबसे अच्छा स्रोत संतरा, मौसमी, नींबू,अमरूद (Guava),स्ट्रॉबेरी, कीवी, पपीता,अनानास,जामुन और खट्टे फलों से सबसे ज्यादा विटामिन सी की आपूर्ति होती है।
सब्जियां (Vegetables): फलों के साथ-साथ कुछ सब्जियां भी है जिसे विटामिन सी भरपूर मात्रा मिलता है। शिमला मिर्च (Capsicum – खासकर लाल और पीली),टमाटर,हरी पत्तेदार सब्जियां (पालक, मेथी, बथुआ),ब्रोकोली और फूलगोभी,मटर,हरी मिर्च मैं सबसे ज्यादा विटामिन सी मिलता है।
मांसाहारी स्रोत (Non-Veg Sources): फल सब्जियों के अलावा मांसाहारी विटामिन सी की आकृति होती है इनमें प्रमुख नॉनवेज शामिल है। मछली,चिकन लिवर,पशुओं के कुछ अंगों में (जैसे लीवर) विटामिन C पाया जाता है, हालांकि मुख्य स्रोत फल और सब्जियां ही हैं।
विटामिन C की पर्याप्त मात्रा के लिए क्या खाएं?
रोजाना आंवला का सेवन करें (कच्चा या मुरब्बा रूप में)। सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना फायदेमंद है।दिनभर में कम से कम 1–2 मौसमी फल जरूर खाएं। सलाद में टमाटर, शिमला मिर्च और हरी मिर्च शामिल करें। बच्चों और बुजुर्गों को नियमित रूप से मौसमी फल और सब्जियां दें।
बात पते की
विटामिन C शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता और त्वचा व हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है। इसकी कमी से स्कर्वी जैसी खतरनाक बीमारी हो सकती है। संतरा, आंवला, अमरूद और हरी सब्जियों को आहार में शामिल करके हम इसकी कमी को आसानी से पूरा कर सकते हैं।