लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह मांडकला में कराने का निर्णय
उनियारा | सत्यप्रकाश मयंक
उनियारा | क्षेत्र के मिनी पुष्कर धाम मांडकला के सरोवर तट स्थित विश्वकर्मा मंदिर में जांगिड़ समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष ओमप्रकाश जांगिड़ समरावता एवं मंदिर समिति अध्यक्ष विष्णु जांगिड़ बोसरिया ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में जिले की सभी तहसीलों के अध्यक्षों से संपर्क कर कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह को मांडकला में आयोजित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। साथ ही नगर फोर्ट कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
मंदिर विकास से जुड़े प्रस्तावों पर सहमति
बैठक में मंदिर विकास से संबंधित प्रस्ताव, मंदिर समिति के बैंक खाते में नए अध्यक्ष एवं समिति के नाम परिवर्तन, सहित अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई।
पौष बड़े का भोग व पंगत प्रसादी
बैठक के पश्चात भगवान विश्वकर्मा को पौष बड़े की प्रसादी का भोग लगाया गया। इस अवसर पर हलवा, पूरी और पकौड़ी का भोग अर्पित कर समाज बंधुओं को पंगत प्रसादी कराई गई।
समाज हित में संगठित होकर कार्य करने का संकल्प
बैठक में उपस्थित समाज बंधुओं ने समाज हित में संगठित होकर कार्य करने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर सहमति जताई।
बड़ी संख्या में समाजजन रहे उपस्थित
बैठक में नगर फोर्ट तहसील अध्यक्ष ओमप्रकाश जांगिड़ समरावता, दूनी तहसील अध्यक्ष नरेंद्र जांगिड़, अलीगढ़ तहसील अध्यक्ष कैलाश जांगिड़, मांडकला मंदिर समिति अध्यक्ष विष्णु जांगिड़ बोसरिया, कालूराम जांगिड़ (दूनी), रामावतार जांगिड़ (देवरी), अमोलक जांगिड़ (पालगंज), रामराय जांगिड़ (बोसरिया), राधेश्याम जांगिड़ (भावपुरा), चौथमल जांगिड़ (दूनी), पप्पू जांगिड़ (प्लाई), नेमीचंद जांगिड़ (चौरू), मुरलीधर जांगिड़ (देई), सीताराम जांगिड़ (गुराई), अशोक जांगिड़ (सतवाड़ा), सीताराम जांगिड़ (चदवाड़), महावीर जांगिड़ (बालापुरा), नितेश जांगिड़ (दूनी), केदार जांगिड़ (दूनी), सीताराम जांगिड़ (चांदसिंहपुरा) सहित बड़ी संख्या में जांगिड़ समाज के लोग उपस्थित रहे।











































