विश्वकर्मा जयंती महोत्सव का आयोजित

0
206
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
शहर में सोमवार को जांगिड़ समाज के आराध्य एवं देवताओं के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रातः कालीन बेला में पंडित अरुण गौतम ने भगवान को पंचामृत से स्नान करा कर नई पोशाक धारण कराई गई। पंडित जी द्वारा मंत्रोचार के साथ ध्वज का पूजन कर मंदिर शिखर पर ध्वज पताका फहराई गई। तत्पश्चात आचार्य कृष्ण बिहारी दाघिच ने भगवान की मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना संपन्न करवाई।समाज के पंचों ने भगवान के दीप प्रज्वलित कर मंत्रों के साथ पूजा की गई। साथ ही भगवान की संगीतमय कथा का आयोजन किया गया। जिसमें आचार्य द्वारा भगवान विश्वकर्मा की कथा वाचन की गई। देवताओं के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा द्वारा देवताओं और मानव के जीवन को सुविधा पूर्वक बनाने के लिए अनेक यंत्रों व औजारों का निर्माण किया। महोत्सव मे बाहर से आए अतिथियों का मंदिर समिति द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। महोत्सव के मुख्य अतिथि विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एडवोकेट हनुमान प्रसाद जांगिड़ रहे। दोपहर बाद हवन का आयोजन किया गया जिसमे आचार्य के मंत्रोचार के साथ हवन कुंड में आहुति दी गई। सांयकाल पंचों ने भगवान को दाल, बाटी, चूरमा का भोग लगाकर भक्तों को पंगत प्रसादी जीमाई गई ।भगवान की 51 दीपक से महा आरती उतारी गई। इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा की मनमोहक झांकी सजाई गई मंदिर को विधुत एवं फूलों से सजाया गया। इससे पूर्व रात्रि को मंदिर में जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें चारभुजा सत्संग मंडल एवं बाहर से आए कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। महोत्सव में विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हनुमान प्रसाद जागिड, मंदिर समिति के अध्यक्ष व जिला महामंत्री रमेश जांगिड़, उनियारा तहसील अध्यक्ष नारायण लाल जांगिड़, जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण चंद्र जांगिड़, पीपलू मंदिर अध्यक्ष अवधेश जांगिड़, पीपलू महामंत्री केदार जांगिड़, ओम प्रकाश जांगिड़,गोरी शंकर जागिड, उनियारा मंदिर कोषाध्यक्ष कैलाश जांगिड़, किशन जांगिड़, गणेश जागिड,पवन जांगिड़, सत्यनारायण जांगिड़, रामावतार जांगिड़, कमलेश जांगिड़, मोनू जांगिड़, रवि जांगिड़, पीयूष जागिड, जतिन जांगिड़, भोलाशंकर जांगिड सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here