Home latest विश्व शांति के लिए नवकार महामंत्र की होगी गूंज,हजारों भीलवाड़ावासी एक साथ...

विश्व शांति के लिए नवकार महामंत्र की होगी गूंज,हजारों भीलवाड़ावासी एक साथ करेंगे जाप

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जीतो भीलवाड़ा चैप्टर ने चित्रकूटधाम में किया बैठक व्यवस्था का विशेष प्रबंध

भीलवाड़ा, (विनोद सेन) धर्मनगरी भीलवाड़ा के निवासियों के लिए बुधवार सुबह आध्यात्मिक रंग में कुछ खास होने वाली है। सुबह की पावन वेला में हजारों शहरवासी एक साथ सर्व कल्याणकारी एवं मंगलकारी नवकार महामंत्र की सामूहिक आराधना के लिए तैेयार है। दुनिया के 100 से अधिक देशों में 9 अप्रेल को जीतो के तत्वावधान में विश्व नवकार दिवस मनाने के आह्वान पर संस्था के भीलवाड़ा चैप्टर की ओर से भी इस आयोजन को भव्य गरिमापूर्ण एवं एतिहासिक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई है। नगर निगम के चित्रकूटधाम में सुबह 8.01 बजे से 9.36 बजे तक होने वाले नवकार महामंत्र जाप आयोजन के लिए 20 हजार से अधिक लोग पंजीयन करा चुके है।

सर्व समाज की सहभागिता एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से हो रहे इस आयोजन में शामिल होकर आध्यात्मिक भक्ति के रंग में रंगने के लिए उत्साह का माहौल है। इस आयोजन में सहभागी बनने वालों को कोई परेशानी नहीं आए ओर सहजता से वह आराधना कर सके इसके लिए विशेष बैठक व्यवस्था की गई है। विशाल ग्राउण्ड में पुरूषों एवं महिलाओं के बैठने के लिए अलग-अलग ब्लॉक तैयार किए गए है। प्रत्येक ब्लॉक में वरिष्ठजनों के बैठने के लिए कुर्सी की व्यवस्था भी रहेगी। प्रत्येक ब्लॉक में व्यवस्था का दायित्व विभिन्न सहयोगी संगठनों को सौंपा गया है। जीतो भीलवाड़ा चैप्टर संस्थापक अध्यक्ष महावीरसिंह चौधरी, अध्यक्ष मीठालाल सिंघवी, पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकचंद छाबड़ा, मुख्य सचिव मनीष शाह के नवकार दिवस आयोजन कॉर्डिनेटर सुशील डांगी, सुरेन्द्र सकलेचा, निर्मल गोखरू, निशांत जैन के निर्देशन में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। जीतो यूथ ओर जीतो लेडिज विंग भी उत्साह से इस आयोजन में सहभागिता निभा रहे है। आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार सुबह बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया ओर सभी ने इस आयोजन को एतिहासिक बनाने के लिए समर्पित भाव से सेवाएं देने का संकल्प लिया। चित्रकूटधाम में पहुंचने वाले लोगों को एक-एक अभिमंत्रित माला जाप के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। नमोकार कलश रथ के माध्यम से भी तीन दिन तक भीलवाड़ा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नवकार महामंत्र की आराधना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया है।

जाप शुरू होने से पूर्व नमोकार कलश आयोजन स्थल पर स्थापित किया जाएगा। जीतो के तत्वावधान में हो रहे इस आयोजन में दुनिया के 100 से अधिक देशों में ओर भारत में 6 हजार से अधिक स्थानों पर करोड़ो लोग एक साथ नवकार महामंत्र की आराधना करेंगे। इस सामूहिक मंत्रोच्चार से जो आध्यात्मिक वाइब्रेशन उत्पन्न होगा उसका प्रभाव अकल्पनीय होकर विश्व शांति एवं कल्याण का संदेश देंगा। दिल्ली के विज्ञान भवन में होने वाले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी शहरवासी देख सके इसके लिए प्रमुख चौराहो पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। आयोजन में अधिकाधिक जन भागीदारी के लिए स्कूलों, फैक्ट्री, व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भी इस समय नवकार महामंत्र जाप हो इसके लिए प्रेरित किया गया है। चित्रकूटधाम में पहुंचने वाले हजारों लोगों को सहजता से बिठाने एवं जरूरी व्यवस्था में विभिन्न संगठनों का सहयोग मिल रहा है। इन संगठनों में महावीर नवयुवक मण्डल, तेरापंथ युवक परिषद, जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप, ऋषभ नवयुवक मण्डल, प्राज्ञ युवा मण्डल, सेवा ग्रुप, प्राज्ञ सोहन सुदर्शन ग्रुप, जैन संस्कार मंच, महावीर मण्डल बापूनगर, सुपार्श्वनाथ जागृति मंच, शांति महिला मण्डल, जिनेन्द्र महिला मण्डल, शांतिनाथ महिला मण्डल, तेरापंथ महिला मण्डल,सुपार्श्वनाथ महिला मण्डल, जैन संस्कार मंच महिला शाखा, वितराग महिला मण्डल, शीतलगच्छ यश महिला मण्डल,दिवाकर महिला मण्डल, पार्श्वनाथ महिला मण्डल, महावीर इंटरनेशनल, ज्ञानमती महिला मंडल आदि शामिल है। चित्रकूटधाम में आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग का प्रबंध राजेन्द्र मार्ग स्कूल ग्राउण्ड में रहेगा।

सानिध्य प्रदान करने के लिए धर्मगुरूओं को किया आमंत्रित

जीतो भीलवाड़ा चैप्टर की ओर से विश्व नवकार दिवस के आयोजन में सर्व समाज के धर्मगुरूओं को भी सानिध्य प्रदान करने के लिए आमंत्रित किया गया है। आयोजन कॉर्डिनेटर निशांत जैन, गजानंद बजाज आदि ने बुधवार को निम्बार्क आश्रम के महन्त मोहनशरण शास्त्री, छोटी हरणी स्थित टेकरी के बालाजी आश्रम के महन्त बनवारीशरण काठियाबाबा,ट्रांसपोर्टनगर स्थित बालाजी मंदिर के महन्त को आमंत्रण पत्र समर्पित कर इस आयोजन में सानिध्य प्रदान करने के लिए निवेदन किया। धर्मगुरूओं ने आयोजन की सफलता के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त की। संगठन की ओर से मंगलवार को हरिशेवाधाम उदासीन आश्रम के महामण्डलेश्वर हंसारामजी महाराज, संकटमोचन हनुमान मंदिर के महन्त बाबूगिरीजी महाराज को आमंत्रित किया गया था।

Previous articleजिला कलक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक
Next articleआग से गेहूं की फसल राख
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version