Home latest विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर 25 सितम्बर को रेनवाल में रक्तदान शिविर

विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर 25 सितम्बर को रेनवाल में रक्तदान शिविर

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

न्यू केमिस्ट क्लब के तत्वावधान में आयोजन, पोस्टर का हुआ विमोचन

किशनगढ़ रेनवाल। नवीन कुमावत
विश्व फार्मासिस्ट दिवस (25 सितम्बर) के अवसर पर न्यू केमिस्ट क्लब रेनवाल की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को शिविर का पोस्टर विमोचित किया गया।

क्लब अध्यक्ष हेमन्त कुमार सरोज ने बताया कि रक्तदान शिविर बासडी बाईपास रोड स्थित एम.एम. होटल में आयोजित होगा। इसमें क्लब सचिव रामस्वरूप वर्मा, कोषाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा समेत सभी केमिस्ट बंधु मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर कई औषधि नियंत्रक अधिकारी भी अतिथि के रूप में शामिल होंगे।


फार्मासिस्ट दिवस का महत्व

क्लब अध्यक्ष हेमंत सरोज ने बताया कि विश्व फार्मासिस्ट दिवस हर वर्ष 25 सितम्बर को मनाया जाता है। यह दिवस 1912 में अंतर्राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल फेडरेशन (FIP) की स्थापना की याद में मनाया जाता है।

इसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, सुरक्षित दवा उपयोग को बढ़ावा देना और समाज में फार्मासिस्टों के योगदान को मान्यता देना है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version