Home latest विशेष महानिदेशक पश्चिम कमान सतीश एस खंडारे बीकानेर दौरे पर

विशेष महानिदेशक पश्चिम कमान सतीश एस खंडारे बीकानेर दौरे पर

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर। सतीश एस खंडारे विशेष महानिदेशक पश्चिम कमान सीमा सुरक्षा बल चंडीगढ़ सीमावर्ती क्षेत्र के दौरे के लिए क्षेत्रीय मुख्यालय बीकानेर पहुंचे। इस दौरे के दौरान  एम एल गर्ग,आई जी और  विदुर भारद्वाज डी आई जी, इंटेलिजेंस, फ्रंटियर हेडक्वार्टर जोधपुर भी उनके साथ रहे।बीकानेर पहुंचने पर अजय लूथरा उपमहानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय बीकानेर,  नवीन मोहन शर्मा कमांडेंट , महेश चंद जाट उपसमादेष्टा इंटेलिजेंस ने उनकी अगवानी की।

अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान वो सीमाओं की सुरक्षा का जायजा लेंगे और सीमाओं पर तैनात जवानों से रूबरू होंगे। इस दौरे के दौरान वो सीमावर्ती क्षेत्र में वर्तमान में बढ़ती हुई ड्रोन गतिविधियों और ड्रोन के माध्यम से होने वाली ड्रग तस्करी की घटनाओं के बारे और उन पर काबू पाने के लिए दिशानिर्देश जारी करेंगे। ‎

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version