विशाल वाहन रैली को लेकर बैठक आज, तैयारियों पर होगा मंथन

0
18
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


रिपोर्टर: मनीष पारीक

नावां शहर चैत्र शुक्ल पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले हनुमान जन्मोत्सव के तहत निकलने वाली विशाल वाहन रैली की तैयारियों को लेकर रविवार, 22 मार्च 2026 को सायं 7:30 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।

यह बैठक श्री आलम सेठ बालाजी महाराज मंदिर परिसर में आयोजित होगी, जिसमें नगर के विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थाओं के अध्यक्ष, पत्रकार बंधु तथा सभी शिक्षण संस्थाओं के प्रधानों को आमंत्रित किया गया है।

बैठक के दौरान प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली वाहन रैली को और अधिक भव्य एवं दिव्य स्वरूप देने के लिए सुझाव और विचार आमंत्रित किए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि हर वर्ष यह भव्य वाहन रैली श्री भींवड़ा नाडा बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर श्री आलम सेठ बालाजी महाराज मंदिर तक पहुंचती है। रैली में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं और अंत में बालाजी महाराज की भव्य आरती में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करते हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here