Home latest विशाल रक्तदान महोत्सव

विशाल रक्तदान महोत्सव

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

श्रीनगर माहेश्वरी सभा एवं सत्कार ग्रुप के विशाल रक्तदान महोत्सव में उमड़े रक्तदाता, लक्ष्य से बढकर हुआ रक्तदान

पीड़ित मानवता और राष्ट्रहित के लिए अत्यंत आवश्यक रक्तदान: एसपी यादव

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) श्रीनगर माहेश्वरी सभा और सत्कार ग्रुप भीलवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय बंशीलाल सोडाणी की स्मृति में विशाल रक्तदान महोत्सव का आयोजन किया गया। रीको एक नंबर चौराहे स्थित सत्कार सिंथेटिक ग्रुप परिसर में सुबह से ही रक्तदाताओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने शिविर का उद्घाटन किया और रक्तदान को पीड़ित मानवता और राष्ट्रहित के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। एसपी यादव ने अपने संबोधन में कहा, रक्तदान सिर्फ एक नेक कार्य नहीं, बल्कि यह जीवन बचाने का महादान है। हर स्वस्थ और योग्य व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।

यह हमारे सामाजिक दायित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा है और ऐसे आयोजन समाज में परोपकार की भावना को और मजबूत करते हैं। उन्होंने रक्तदान शिविर में उमड़े जनसैलाब की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह भीलवाड़ा के नागरिकों के सेवा भाव और राष्ट्र के प्रति समर्पण को दर्शाता है। शिविर में उद्योगपति रामपाल सोनी, राधेश्याम चेचानी, तिलोकचंद्र छाबड़ा, ओमप्रकाश नराणीवाल, कैलाश कोठारी, केदार गगरानी, रमेश राठी, दिनेश नौलखा, जयेश बांगड़, शांतिलाल, सुरेशचंद्र पोरवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति बतौर अतिथि उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया कि इस रक्तदान शिविर की एक और खास बात यह रही कि इसमें तीन पीढ़ियों के सदस्यों ने एक साथ रक्तदान किया, जो समाज में सेवा भाव के निरंतर प्रवाह को दर्शाता है। साथ ही 148 जोड़ें जिनमे पिता पुत्र, पति पत्नी ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान कर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन किया। जिन्हें प्रोत्साहन स्वरूप स्मृति चिन्ह प्रदान किए गये। सुबह से ही कतारों में लगे रक्तदाताओं में उद्योगपति से लेकर श्रमिक तक, हर वर्ग के लोग शामिल थे, जो रक्तदान के प्रति उनके अटूट उत्साह को दर्शाता है।
सोडानी परिवार सहित इन संगठनों का मिला विशेष सहयोग
मीडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया कि शिविर को सफल बनाने में स्वर्गीय बंशीलाल सोडाणी के परिवारजनों हरकलाल, गोपाललाल, गोविंदप्रसाद, शिवकुमार, रघुनंदन जयप्रकाश, लखन और नंदन सहित विभिन्न व्यापारिक संगठन जिनमें भीलवाड़ा टैक्सटाइल ट्रेड फेडरेशन के संरक्षक श्याम चाँडक, दामोदर अग्रवाल, महासचिव मुकुन सिंह राठौड़, सिंथेटिक वीविंग मिल्स के रमेश गोमूर एवं संजय पेड़ीवाल, श्रीनगर माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष केदारमल गगरानी और संयोजक राधेश्याम सोमानी, न्यू क्लॉथ मार्केट एसोसिएशन के गौतम जैन एवं घनश्याम हेडा, भारत विकास परिषद के शहर समन्वयक शाम कुमावत, लघु उद्योग पार्टी के शंभू प्रसाद काबरा, पल्लवी लढा, गिरीश अग्रवाल, प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के राधेश्याम चेचानी, सत्येंद्र बिड़ला, नगर माहेश्वरी सभा के रक्त प्रभारी राकेश काबरा एवं अंकित सोमानी का विशेष सहयोग मिला। रक्तदान शिविर मे भाग लेने के लिए चित्तौड़, पहुना, गंगापुर, काछोला, गंगरार, रायला, नौगाँवा, रायपुर, पोटला, किशनगंज, सांगानेर, महेंद्रगढ सहित दूर दराज से कई जन आये।
 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version