Home latest ब्लॉक स्तरीय योग शिविर पुरातत्व स्थल हाथी भाटा पर

ब्लॉक स्तरीय योग शिविर पुरातत्व स्थल हाथी भाटा पर

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
ग्यारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उनियारा ब्लाक स्तरीय योगाभ्यास प्राचीनतम पुरातत्व स्थल हाथीभाटा ग्राम खेड़ा मे शनिवार को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम उपखण्ड अधिकारी एवं उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग के निर्देशन तथा नोडल प्रभारी डॉ रामहेत मीणा के नेतृत्व में योगाभ्यास कार्यक्रम 21 जून 2025 को सुबह 6 से 8बजे तक आयोजित होगा।जिसमें देवली उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर सहित तहसील स्तरीय जनप्रतिनिधी, उपखण्ड के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कार्मिक सम्मिलित होंगे। प्रभारी डॉ मीणा ने बताया कि योगाभ्यास कार्यक्रम प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक व शारीरिक शिक्षक रामस्वरूप सैनी के द्वारा करवाया जाएगा। इस दौरान योग क्रियाओं को करवाते हुए योग से होने वाले शारीरिक लाभ पर भी प्रकाश डाला जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version