विमलनाथ भगवान का मोक्ष दिवस मनाया

0
192
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र सुथड़ा में श्रद्धा के साथ जैन धर्म के तेरहवें तीर्थंकर देवाधिदेव श्री विमलनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रबंध कमेटी से गजानंद बड़जात्या एवं अजय जैन अलीगढ़ ने बताया कि विमलनाथ भगवान जैन धर्म के तेरहवें तीर्थंकर हैं। उनका मोक्ष कल्याणक आषाढ़ मासे कृष्ण पक्ष अष्टमी को मनाया जाता है । तीर्थंकर:जैन धर्म में, वे होते हैं जो मोक्ष (मुक्ति) का मार्ग दिखाते हैं। विमल नाथ भगवान जैन धर्म के तेरहवें तीर्थंकर थे।

उनका मोक्ष शाश्वत तीर्थ क्षेत्र श्री सम्मेद शिखर जी से हुआ आषाढ़ कृष्ण अष्टमी को मोक्ष कल्याणक मनाया जाता है। इस दिन को भगवान विमलनाथ के मोक्ष कल्याणक के रूप में मनाया जाता है। भगवान विमलनाथ ने धर्म और ज्ञान का मार्ग दिखाया था। इस अवसर पर सर्वप्रथम मंगलाष्टक कर नित्य अभिषेक के बाद देव शास्त्र गुरु की पूजा चौबीस भगवान की मूलनायक प्रतिमा एवं विमलनाथ भगवान की पूजा कर मोक्ष कल्याणक मनाया।

अभिषेक शांतिधारा मे देवेंद्र जैन,श्रैयांश जैन,सजल जैन,प्रिंस जैन देवांश आदि भक्तगण मौजूद रहे। शास्त्री हिमांशु जैन पुजारी राजेश जैन ने सभी कार्यक्रम सानंद संपन्न कराए। शाम को साढ़े 7 बजे भक्तामर दीपअर्चना संगीतमय की गई। जिसके आज के भक्तामर अनुष्ठान पुण्यार्जक परिवार श्रेष्ठी नवीन कुमार,शिखा जैन,आकाश जैन,शिवानी जैन, प्रिंस जैन देवांश समस्त जिनशासन गौरव परिवार फिरोजाबाद द्वारा और गुरुवार भक्तामर मंडल बनेठा द्वारा अनुष्ठान किया गया। अनुष्ठान के पश्चात सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र प्रबंध कमेटी और गुरूवार भक्तामर मंडल द्वारा श्रेष्ठी परिवार का माला दुपट्टा साफा पहना कर स्वागत सम्मान किया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here