लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
ओमप्रकाश चौधरी।
अजमेर, पीसांगन उपखंड क्षेत्र के रामपुरा डाबला स्थित आईटी केंद्र पर प्रशासक सीमा चौधरी की अध्यक्षता में विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र अजमेर के वरिष्ठ वैज्ञानिक धर्मेंद्र सिंह भाटी ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट विकसित कृषि संकल्प अभियान कृषको के लिए उन्नति के नये द्वार खोलेगा। किसानों को संबोधित करते हुए वैज्ञानिक भाटी ने कहा कि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के द्वारा शुरू की गई यह ऐतिहासिक पहल भारतीय कृषि में बदलाव लाने के साथ ही वैज्ञानिक नवाचार और जमीनी स्तर पर भागीदारी के माध्यम से खाद्यान्न के क्षेत्र में राष्ट्र का भविष्य सुरक्षित करने की दिशा में एक बड़ी पहल है।
उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश में हमे कृषि में भी उन्नत तकनीक का उपयोग करते हुए बदलाव लाने होंगे। ताकि हम सब के समन्वित प्रयासों से उत्पादन में बढ़ोतरी हो सके और देश के खाध्य भंडार सदैव भरे रहे सके। इस दौरान वरिष्ठ वैज्ञानिक शिवलाल मीणा,ओमप्रकाश,कृषि पर्यवेक्षक रवि कसवा,बलवीर,लोकेंद्र व राजकुमारी जैन के अलावा किसान संघ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण गुर्जर ने भी किसानों को संबोधित करते हुए सॉइल सैंपल से लेकर खरीफ की तैयारी के विषय में विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा बीज की गुणवत्ता,संतुलित उर्वरक,जैविक एवं प्राकृतिक खेती पर चर्चा करते हुए किसानों को डीएपी का विकल्प बताया और योजनाओं की जानकारी दी।
इस दौरान प्रशासन प्रतिनिधि ओमप्रकाश चौधरी,ग्राम विकास अधिकारी हरीश धायल,कृषि मंडी से नाथूलाल साहू,विष्णु दत्त वैष्णव,चेतन करेसिया,धारूराम रैदास,नाथूलाल जाट,बुधाराम भैरा समेत कई महिला व पुरूष किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रशासक सीमा चौधरी ने अतिथियों व किसानों का आभार व्यक्त किया। इसी कड़ी में पीसांगन में भी सहायक कृषि अधिकारी महेंद्र कुमार चौधरी की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें कृषि पर्यवेक्षक मुकेश चौधरी,हरजीराम जाट,अनिल जाखड़,महेंद्र जाट,दुर्गालाल कुमावत,छीतरमल,कैलाश साहू,दिलराज कुमावत सहित किसान साथी मौजूद थे।










































