लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर विकास प्राधिकरण की पीडब्ल्यूसी बैठक में कई परियोजनाओं को मिली मंजूरी
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क, जयपुर। (रूपनारायण सांवरिया) — जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) आयुक्त आनन्दी की अध्यक्षता में गुरुवार को मंथन सभागार में पीडब्ल्यूसी (प्रोजेक्ट वर्क्स कमेटी) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में लगभग 60 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई।
विभिन्न जोनों में स्वीकृत कार्य
बैठक में जयपुर के अलग-अलग जोनों में विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई —
-
जोन-9: जेडीए की सेंट्रल स्पाइन योजना के जी ब्लॉक में विकास कार्यों के लिए ₹9.41 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति।
-
जोन-12A (चौमू क्षेत्र): विभिन्न सड़कों के नवीनीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्यों के लिए ₹4.38 करोड़ की स्वीकृति।
-
जोन-5: त्रिवेणी नगर आरओबी से गुर्जर की थड़ी तक न्यू एलिवेटेड रोड की परियोजना में वर्क ऑफ स्कोप परिवर्तन को मंजूरी।

-
मुहाना मंडी गेट नंबर 2: 160 फीट सेक्टर रोड पुल निर्माण के लिए ₹5.31 करोड़ की स्वीकृति।
-
नगर निगम क्षेत्राधिकार से बाहर: स्ट्रीट लाइट/हाई मास्ट लाइटों की एक वर्ष तक मरम्मत और रखरखाव के लिए ₹3.09 करोड़ की स्वीकृति।
-
अमृत कुंज आवासीय योजना: 60 भूखंडधारकों के लिए रिप्लानिंग व योजना संशोधन को मंजूरी।
-
जोन-10: लांगडियावास रिसोर्ट योजना (फेज-1) के विकास कार्य हेतु ₹9.24 करोड़ की स्वीकृति।
-
जोन-7: पुरानी चुंगी पर यातायात सुधार कार्यों के लिए ₹19.19 करोड़ की स्वीकृति।

स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए बढ़ा बजट
बैठक में स्मार्ट सिटी चरण-1, 2 एवं 3 के अंतर्गत जयपुर में स्थापित स्मार्ट समाधानों और जेडीए एनओसी पर लगे उपकरणों के संचालन और रखरखाव के लिए संशोधित स्वीकृति भी दी गई।
इसमें सॉफ्टवेयर, फायरवॉल, पी2वी कनेक्टिविटी और इंटरनेट बैंडविड्थ सहित संपूर्ण प्रणाली को दो वर्ष तक सक्रिय बनाए रखने हेतु राशि ₹19.60 करोड़ से बढ़ाकर ₹27.98 करोड़ कर दी गई।











































