Home education विद्यार्थियों को मिली बैंकिंग शिक्षा, डिजिटल लेन–देन और बचत की समझ

विद्यार्थियों को मिली बैंकिंग शिक्षा, डिजिटल लेन–देन और बचत की समझ

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पादूकलां।
निकटवर्ती ग्राम कंवरियाट स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को राजस्थान ग्रामीण बैंक की ओर से वित्तीय साक्षरता एवं बैंकिंग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक रामकरण ने विद्यार्थियों को बैंकिंग नियम, खाताधारकों के अधिकार, बचत की महत्ता, ऋण सुविधाएं और डिजिटल लेन–देन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमित बचत और सही बैंकिंग प्रणाली से भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बैंकिंग की मूलभूत जानकारी देकर उन्हें वित्तीय रूप से जागरूक बनाना था। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य जतनी चौधरी ने शाखा प्रबंधक का आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में मोहनराम कड़वा, महेंद्र कुमार, पूराराम, गजेंद्र शर्मा, दीपशिखा कंवर, संतोष बांता, सुमन खंदोलिया, निर्मला, जितेंद्र जांगिड़, जगदीश, सही राम ठोलिया और महेंद्र कुमावत सहित अन्य शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version