लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सवाईपुर विद्यालय के निरीक्षण में प्रिंसिपल डॉ. प्रतिष्ठा ठाकुर व स्टाफ की कार्यशैली की सराहना
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल)
“विद्यालय ज्ञान, संस्कार और सर्वांगीण विकास की कुंजी है। शिक्षक में यह सामर्थ्य होता है कि वह किसी भी बच्चे को शून्य से शिखर तक ले जा सके।” यह उद्गार संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा अजमेर संभाग डॉ. महावीर प्रसाद शर्मा ने शुक्रवार को सवाईपुर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान व्यक्त किए।
निरीक्षण के बाद स्टाफ को संबोधित करते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि विद्यालय में शिक्षक केवल शिक्षक नहीं, बल्कि विद्यार्थी के परिजन की तरह भी भूमिका निभाता है। इसलिए हर शिक्षक को अपना 100 प्रतिशत योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिक्षक को अपनी डायरी में पूरी कार्य योजना और दिनभर की गतिविधियों का विवरण अवश्य लिखना चाहिए।
उन्होंने कहा—
“शिक्षक को अपने दिन का मूल्यांकन स्वयं करना चाहिए। कमी महसूस हो तो उसे अगले दिन सुधारकर आगे बढ़ना चाहिए।”
विद्यार्थियों के अनुशासन और व्यवहार की प्रशंसा
डॉ. शर्मा ने विद्यालय के विद्यार्थियों के अनुशासन, व्यवहार और सीखने के वातावरण की सराहना की। साथ ही उन्होंने विद्यालय के स्टाफ और शिक्षकों की टीमवर्क भावना की भी प्रशंसा की।
प्रिंसिपल डॉ. प्रतिष्ठा ठाकुर की कार्यशैली की तारीफ
संयुक्त निदेशक ने विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. प्रतिष्ठा ठाकुर की ऊर्जा, नेतृत्व क्षमता और नवाचारों की विशेष सराहना करते हुए कहा कि उनका सकारात्मक नेतृत्व विद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि है और इसका लाभ विद्यार्थियों को अवश्य मिलेगा।
विद्यालय विकास समिति की सक्रिय भूमिका की भी उन्होंने प्रशंसा की।
नवाचारों का निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान डॉ. शर्मा ने विद्यालय में प्रिंसिपल डॉ. ठाकुर के नेतृत्व में किए गए विभिन्न नवाचारों जैसे—
-
नवाचार नक्षत्र गार्डन
-
गणित की लेप
-
स्टाफ बैठने की सुव्यवस्थित व्यवस्था
का अवलोकन किया और कहा कि इन उत्कृष्ट प्रयासों का उदाहरण वे पूरे अजमेर संभाग में प्रस्तुत करेंगे।
विद्यालय में स्वागत एवं सम्मान
विद्यालय पहुंचने पर प्रिंसिपल डॉ. ठाकुर, प्रशासक किशनलाल जाट एवं विद्यालय विकास समिति के सदस्यों ने संयुक्त निदेशक का स्वागत किया।
अन्य विद्यालयों का भी निरीक्षण
सवाईपुर विद्यालय के बाद डॉ. शर्मा ने—
-
उच्च माध्यमिक विद्यालय बीगोद,
-
महात्मा गांधी नई आबादी मांडलगढ़,
-
बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मांडलगढ़,
-
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय मांडलगढ़
का निरीक्षण किया तथा बिगोद में ब्लॉक निष्पादन समिति बैठक में भाग लिया।
इस दौरान मांडलगढ़ ब्लॉक की मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कल्पना शर्मा, समिति सदस्य शांतिलाल आचार्य, रामकुमार जाट, सांवरमल वैष्णव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।













































